ये दिल की बात
दिल में ही रहे तो बेहतर है,
ये चेहरे पर हंसी
हर पल में रहे तो बेहतर है,
आपके साथ के पल
हर याद में रहे तो बेहतर है
और हमारी दिल की धड़कन
बस आप तक रहे तो बेहतर है.........
इन आँखों को आपकी आदत सी हो
इस दिल को हर पल आपकी चाहत-सी हो गयी है
इसलिए हम आपके दिल में ही रहे तो बेहतर है
और हमारी दिल की धड़कन बस आप तक रहे तो बेहतर है........
चाँद तो हर रोज आ ही जाता है
एक आप ही है
जिनका दीदार बाकी रह जाता है
इसलिए चाहता है दिल
हर पल हर सांस में रहे तो बेहतर है
और हमारी दिल की धकड़न
बस आप तक रहे तो बेहतर है......